फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pipe line will be diverted for Ganga Ghat sewer solution

Varanasi News: गंगा घाट सीवर समाधान के लिए डायवर्ट होगी पाइप लाइन

Thu, 21 Nov 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pipe line will be diverted for Ganga Ghat sewer solution
जल निगम ने देव दीपावली पर की थी अस्थायी व्यवस्था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गंगा घाटों पर गिरने वाले सीवर की पाइप लाइनों को दीनापुर, भगवानपुर एसटीपी तक डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए जल निगम की ओर से कार्ययोजना बनाई जा रही है। दरअसल, देव दीपावली पर गंगा में गिरने वाले सीवर का अस्थायी समाधान किया गया था। अब नए सिरे से सर्वे कर सीवर पाइप लाइन कुछ जगहों पर डाली जाएगी।

अभी जो सीवर लाइन गंगा में गिर रही हैं। उन्हें एसटीपी डायवर्ट किया जाएगा। इसके तहत टूटे पाइप लाइनों को बदलने का काम जल निगम की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा इन पाइपों को एसटीपी से जोड़ा जाएगा ताकि जो भी सीवर गंगा में गिर रहे हैं। वे पाइप लाइन के सहारे एसटीपी चले जाएं। जहां इनका शोधन करने के बाद इन्हें निस्तारित किया जाएगा। कुछ जगहों की पड़ी पुरानी पाइप लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं। पिछले दिनों दुर्गा घाट की सीवर लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही इसे भी एसटीपी जाने वाली पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इससे घाटों पर सीवर ओवरफ्लो नहीं करेगा।
विज्ञापन


इसके तहत घाटों पर गिरने वाले स्थानों का सर्वे कर लिया गया है। जल्द ही इसके स्थायी समाधान की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके तहत जहां-जहां से सीवर रिसकर आ रहा है। उन सबको टैप किया जाएगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता कमल कुमार सिंह ने बताया कि घाटों की सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। जिन जगहों पर पाइप लाइन की आवश्यकता होगी। वहां नई पाइप डाली जाएगी। कुछ जगहों पर पाइप लाइनें टूट गई हैं। जिन्हें बदला जाएगा। यहां पर घाट किनारे पाइप लाइन पड़ी है। पुरानी टूटी पाइपों को बदलने के साथ इसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। ताकि एक बूंद सीवर गंगा में न गिरने पाए। इन पाइपों को पंपिंग स्टेशन से जोड़कर आगे भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed