फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pindra festival Varanasi Swati Mishra Manoj Tiwari Dinesh Lal Yadav Nirahua and Pawan Singh performed songs

पिंडरा महोत्सव: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... स्वाति मिश्रा के सुरों पर सजी शाम, थिरकने लगे दर्शकों के कदम

Sat, 31 Jan 2026 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 31 Jan 2026 01:35 PM IST
सार

Varanasi News: पिंडरा महोत्सव में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विकास की हुंकार भरी। वहीं कार्यक्रम में गायिका स्वाति मिश्रा के भजन से दर्शक झूम उठे। इस दौरान निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी के गीतों ने भी दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर किया। 

विज्ञापन
Pindra festival Varanasi Swati Mishra Manoj Tiwari Dinesh Lal Yadav Nirahua and Pawan Singh performed songs
गायिका स्वाति मिश्रा के भजन पर थिरके दर्शक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी... गीत सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। गायिका स्वाति मिश्रा के भजन गाते ही दर्शकों के कदम थिरकने लगे और पूरा परिसार जय श्री राम... के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद गायक मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, मनोहर सिंह और अलका सिंह पहाड़िया ने भी अपने गीतों से समा बांधा।
विज्ञापन


पवन सिंह के गाने जब हसलू त हमार भाग्य जाग जाला... पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। उन्होंने एक घंटे तक मंच संभाला और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सुर संग्राम विजेता मनोहर सिंह व अलका सिंह पहाड़िया ने नदिया के पार... के गीत की प्रस्तुति से माहौल को प्रेम के भाव से भर दिया। महोत्सव के प्रथम दिन सुर संग्राम के विजेता आकाश मिश्रा, विपुल चौबे, राजकुमार तिवारी राजन, करिश्मा पांडेय ने गीतों से तो रवि रंजन चौबे के समूह वादन ने खूब भाव विभोर किया। मुकेश कुमार समूह ने फरुहाई लोकगीत की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

Pindra festival Varanasi Swati Mishra Manoj Tiwari Dinesh Lal Yadav Nirahua and Pawan Singh performed songs
गायक मनोज तिवारी के गीतों पर झूमे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अवधेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने उद्घाटन किया। जयवीर सिंह ने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा-वृंदावन भी उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक विकास त्रिकोण के सशक्त केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। राधे-राधे की गूंज के साथ हर-हर महादेव... की गूंज संस्कृति, आस्था और विरासत की नई चेतना प्रदेश की पहचान को और मजबूत कर रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के माध्यम से काशी का भव्य कायाकल्प हुआ और विकास की नई गाथा लिखी गई। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए गर्व का विषय है।

कला, संस्कृति और विकास का संगम

एक फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में कला, संस्कृति और विकास का संगम नजर आ रहा है। भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिला है। देर शाम कार्यक्रमों में लोक संगीत और नृत्य देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। महोत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के लिए खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल्स से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है।
 
मैराथन दौड़ में शिवम व सपना ने मारी बाजी
महोत्सव के प्रथम दिन मैराथन हुआ। इसमें क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में शिवम कुमार सिंह सुभद्रा इंटर कॉलेज बसनी ने प्रथम, प्रिंस पाल द्वितीय तथा करन पाल नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में स्वराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज पिंडरा की छात्रा सपना, सुभद्रा कुमार इंटर कालेज बसनी की छात्रा आंचल प्रजापति तथा शिवकुवरि बालिका इंटर कॉलेज पिंडरा की छात्रा प्रियांशी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को मंत्री जयवीर सिंह और सांसद मनोज तिवारी ने प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed