फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pilots from seven countries will participate in the balloon festival

बैलून उत्सव में शामिल होंगे सात देशों के पायलट

Thu, 04 Nov 2021 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Pilots from seven countries will participate in the balloon festival
देव दीपावली पर तीन दिवसीय हॉट एयर बैलून एडवेंचर का आयोजन किया जाएगा। हॉट एयर बैलून उत्सव में चार देशी व सात विदेशी पायटल आसमान से पर्यटकों को अलौकिक काशी का दीदार कराएंगे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के मुताबिक बैलून उत्सव प्रशिक्षित कामर्शियल पायलट की देखरेख में संचालित होते हैं। उड़ान के दौरान ये पूरी तरह से एटीसी के कंट्रोल व निर्देशन में काम करते हैं। सांस्कृतिक नगरी के भौगोलिक दर्शन करने के लिए पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 500 रुपये भुगतान करना होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक बैलून उत्सव में इटली, पोलैंड, यूके, यूएस, फिनलैंड समेत सात देशों के पायलट के अलावा चार भारतीय पायलट उड़ान की कमान संभालेंगे। प्रतिदिन 10 बैलून ही उड़ान भर सकेंगे जबकि एक बैलून स्टैंडबाई में रहेगा।
विज्ञापन

देव दीपावली पर पर्यटन की दृष्ट से महत्वपूर्ण खिड़किया घाट को पर्यटन विभाग की ओर से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक घाट को सजाने के लिए स्वयंसेवकों और सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। देव दीपावली पर गंगा घाट के दोनों ओर दीयों की रोशनी से जगमग होंगे। तीन दिवसीय हॉट एयर बैलुनिंग 17, 18, 19 नवंबर को गंगा उसपार रेत पर होगा। बैलून उड़ान के लिए 15 किलोमीटर सर्किल को चिन्हित किया है, जिसमें सात किलोमीटर की अधिकतम उड़ान एक हजार फीट पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed