फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pilgrim van turn over in ditch in jaunpur

जौनपुर : चालक को झपकी आने से टूरिस्ट बस खाई में पलटी, बाल बाल बचे तीर्थ यात्री

Mon, 18 Feb 2019 02:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim van turn over in ditch in jaunpur
एक टूरिस्ट वैन सड़क किनारे खाई में पलट गई - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सोमवार तड़के तीर्थ यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट वैन सड़क किनारे खाई में पलट गई। लेकिन संयोग रहा कि कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ-सिंगरामऊ हाइवे पर स्थित हरिहरपुर गांव के समीप सोमवार कि भोर में तकरीबन चार बजे अयोध्या से वाराणसी जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी टूरिस्ट वैन खाई में पलट गई। वैन पलटने से सभी यात्री उसी में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको सुरक्षित वैन से बाहर निकला गया।
विज्ञापन


अयोध्या दर्शन के बाद हैदराबाद के सोलह तीर्थयात्री वैन से जिसमे निलेश कुमार(38), दीपिका(36), अरूण कुमार(34), सोनी(32), उत्तम कुमार(40), रचना(38), नितिन(37), सपना(34) आदि ट्रेन पकड़ने वाराणसी जा रहे थें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन चालक ललित कुमार को झपकी आ जाने से वैन असंतुलित होकर खाई में चली गई। जिसमें सभी यात्री बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी तीर्थ यात्रियों को रोडवेज बस में बैठा कर वाराणसी रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed