{"_id":"5a5b192d4f1c1b64428b4d28","slug":"pilgrim-bus-accident-in-varanasi-and-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 से अधिक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
पलटी हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत शाहपुर क्षेत्र में अहमदनगर पुणे से पांचों धाम तीर्थ यात्रा पर निकली बस कोहरे के कारण रविवार की भोर साढ़े पांच बजे पलट गई।
यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर घंटों मशक्कत के के बाद 40 लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह सहयोगियों के साथ 20 घायलों को चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। पांच लोगों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया।
इस दौरान वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लग गया। क्रेन से बस को हटवाया गया तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। तीर्थयात्रा पर निकले तीर्थयात्री इलाहाबाद और वाराणसी में दर्शन पूजन के बाद गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके चलते सड़क के दोनों किनारे पर गड्ढा खोदा गया है। कोहरे के कारण बस गड्ढे में पलट गई।

नक्सलियों के भय से यात्री बाहर नहीं निकले
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बस ड्राइवर सिंधु नाथ गोप ने बताया 40 यात्री पांचों धाम तीर्थ यात्रा पर सात जनवरी को निकले थे। इलाहाबाद के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन कर रविवार की भोर साढ़े चार बजे गोरखपुर के लिए जा रहे थे।
कोहरा बहुत तेज था। सड़क किनारे गड्ढे थे। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को जब बाहर निकालना शुरू किया तो नक्सलियों के भय से यात्री बाहर नहीं निकल रहे थे।
वहीं इलाज के बाद अस्पताल से लौटे तीर्थ यात्रियों ने बताया अब यात्रा खत्म कर वापस लौट जाएंगे। घटना के बाद चार सरकारी एंबुलेंस से पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव कराया गया।