फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   picture of Sarnath will change preaching place of Lord Buddha will shine with heritage and white light

बदलेगी सारनाथ की तस्वीर: दूधिया रोशनी से दमकेगी भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली 

Sat, 31 Jul 2021 08:46 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 31 Jul 2021 08:46 AM IST
सार

प्रो-पूअर योजना के कार्यों के लिए शासन स्तर से कार्यदायी संस्था, वीडीए व पर्यटन विभाग के बीच एमओयू हो गया है। उंदी ताल को रिंग रोड होते हुए सारनाथ से भी कनेक्टिविटी देने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
picture of Sarnath will change preaching place of Lord Buddha will shine with heritage and white light
सारनाथ

विस्तार

प्रो-पूअर योजना के कार्यों के लिए शासन स्तर से कार्यदायी संस्था, वीडीए व पर्यटन विभाग के बीच एमओयू हो गया है। शासन स्तर से इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी नोएडा के केके बिल्डर्स का चयन हुआ है। अब निर्माण एजेंसी व वीडीए के बीच भी एग्रीमेंट होगा। अगस्त में एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। योजना के तहत भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली में विकास होगा। पूरे सारनाथ की तस्वीर बदलेगी। हेरिटेज व दूधिया लाइट से पूरा सारनाथ दमकने लगेगा। इसका बजट पहले 100 करोड़ का था। इसे अब 74 करोड़ रुपये किया गया है। 

विज्ञापन


वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि पर्यटन विभाग और वाराणसी विकास प्राधिकरण के बीच अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर हो गया है। अब कार्य कराने वाली फर्म और वीडीए के बीच अनुबंध होना है। चयनित फर्म कंसलटेंट के साथ डीपीआर भी बनाएगी। ईको टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित होने वाले उंदी ताल को रिंग रोड होते हुए सारनाथ से भी कनेक्टिविटी देने की तैयारी है। अधिकारियों का प्रयास है कि अगर सारनाथ में पर्यटक आएं तो उंदी ईको-स्पॉट को भी देखने जाएं। इसके लिए रिंग रोड से उंदी ताल की सड़क दुरुस्त की जाएगी।

विज्ञापन

प्रो पूअर योजना में ये होंगे काम 

सारनाथ के 30 मंदिरों को आकर्षक बनाने के साथ ही बिजली, पोल, साइन बोर्ड को चमकाया जाएगा। पूरा सारनाथ हेरिटेज व दूधिया लाइट से दमकेगा।  

लैंड यूज परिवर्तन की फाइल शासन को भेजी
वीडीए ने अटेसुआ में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लैंड यूज परिवर्तन की फाइल शासन को भेज दी है। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि लैंड यूज बदलने के बाद फर्म का चयन करके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के शुरू होने के बाद लोगों को पीएमएवाई का लाभ मिलेगा। सिंधौरा रोड पर स्थित सदर तहसील के अटेसुआ गांव में 1000 प्रधानमंत्री आवास बनने हैं। आयर बाजार के पहले नहर के किनारे ग्राम समाज की लंबी-चौड़ी जमीन वीडीए को राजस्व विभाग से मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed