{"_id":"678ea81e98eb7fdd87080a40","slug":"pickup-driver-was-taken-to-a-party-at-night-dead-body-found-in-the-morning-varanasi-news-c-20-vns1056-862325-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पिकअप चालक को पार्टी के लिए रात में बुलाकर ले गए, सुबह मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पिकअप चालक को पार्टी के लिए रात में बुलाकर ले गए, सुबह मिला शव
विज्ञापन
फोटो...
पिकअप चालक को पार्टी के लिए रात में बुलाकर ले गए, सुबह मिला शव
- पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का एक निशान नहीं
- जैतपुरा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दो दोस्तों को बुलाकर की पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जैतपुरा थाने के ढेलवरिया इलाके में स्थित बिजांति अखाड़ा के पास सोमवार को अमरूद के पेड़ के सहारे टिक कर बैठा गोलू चौहान (22) मृत मिला। सूचना पाकर पिता अभय चौहान ने गोलू की हत्या का आरोप उसके दो दोस्तों पर लगाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कहा कि गोलू के शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं था। उसके शरीर अकड़ा हुआ था। नशे के ओवरडोज के कारण डॉक्टर ने मौत की आशंका जताई है।
ढेलवरिया के बड़ी मंदिर के पास रहने वाले अभय चौहान के दो बेटों में बड़ा गोलू पिकअप का ड्राइवर था। परिजनों ने बताया कि गोलू को रविवार की रात उसके दो दोस्त पार्टी के लिए अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद गोलू घर वापस नहीं आया। अभय को सोमवार की सुबह पता चला कि घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित बिजांति अखाड़ा के पास गोलू का शव मिला है। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर जैतपुरा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस गोलू के शव के पास से सिरिंज मिली। अभय ने जैतपुरा थाने में बेटे को घर से ले जाकर उसकी हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस गोलू के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। शरीर में चोट का एक भी निशान नहीं मिला। पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था। डॉक्टर ने भी नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है।