{"_id":"587e45de4f1c1bda30efec9c","slug":"pickup-accident-in-azamgarh-fish-taken-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बस से टकराई पिकअप, हादसे में गिरीं मछलियां लूट ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी बस से टकराई पिकअप, हादसे में गिरीं मछलियां लूट ले गए लोग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खड़ी बस से टकराई पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाने के समीप मंगलवार की सुबह मछलियों से लदी अनियंत्रित पिकअप पहले से खड़ी बस से टकरा गई।
इस हादसे में पिकअप पर लदी मछलियां सड़क पर गिरकर बिखर गईं।
यह देख आसपास के लोगों ने मछलियां लूट ली। जो मछलियां गाड़ी में बची रह गई उसे लेकर चालक मंडी पहुंचा।
बिंद्राबाजार गांव निवासी रामाश्रय सरोज मछली का कारोबार करता है। मंगलवार को रामाश्रय अपने पिकअप के गोसाई की बाजार गया और वहां एक पोखरे के करीब डेढ़ क्विंटल मछली पिकअप पर लादकर आजमगढ़ मछली मंडी में बेचने जा रहा था।
रास्ते में गंभीरपुर थाने के समीप खड़ी बस में पिकअप अनियंत्रित होकर घुस जाने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
जबकि पिकअप में लदी तमाम मछलियां सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ज्यादातर लोग मछलियां लूटकर फरार हो गए।
बची हुई मछलियां लेकर रामाश्रय मंडी के लिए चला गया।
भीड़ समाप्त होने के बाद रामाश्रय किसी तरह से पिकअप के बाहर निकलवाया और बची हुई मछलियां लेकर आजमगढ़ मंडी चला गया।