{"_id":"67047b97fc2b1181e30ca4e4","slug":"physiotherapy-opd-started-in-chc-sarnath-varanasi-news-c-20-vns1056-751693-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीएचसी सारनाथ में शुरू हुई फिजियोथेरेपी की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीएचसी सारनाथ में शुरू हुई फिजियोथेरेपी की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फिजियोथेरेपी के साथ इलेक्ट्रोथेरेपी मशीन से बजुर्ग मरीजों का उपचार
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ में फिजियोथेरेपी ओपीडी की शुरूआत हो गई है। यहां व्यायाम के साथ-साथ इलेक्ट्रोथेरेपी मशीन से बुजुर्ग मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आयुक्त सभागार से इसका उद्घाटन किया था। ओपीडी की खासियत यह है कि यहां मरीजों को व्यायाम भी करवाया जा रहा है।
सोसाइटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स संगठन की ओर से संचालित फिजियोथेरपी ओपीडी के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 60 से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों का इलाज ओपीडी में होता है। मरीजों को घर से ले जाने के लिए एंबुलेंस की सेवाएं भी दी जा रही हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवांशु राय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर इलेक्ट्रोथेरेपी मशीन से गठिया, गर्दन दर्द, पीठ दर्द, साइटिका, कंधे का दर्द, तंत्रिका संपीड़न, जोड़ों की पुरानी समस्याओं का इलाज किया जाता है। मांसपेशियों के लिए अलग-अलग व्यायाम भी करवाए जाते हैं। हर दिन 20 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। अब तक 135 मरीजों की ओपीडी हो चुकी है। इसमें 74 को फिजियोथेरेपी का लाभ मिल चुका है।