{"_id":"5a85b3614f1c1bd34b8b8dd2","slug":"physics-question-paper-leak-before-exam-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से चार घंटे पहले चंदौली में भौतिक विज्ञान का पेपर लीक !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से चार घंटे पहले चंदौली में भौतिक विज्ञान का पेपर लीक !
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
हाथ से लिखा प्रश्नपत्र लीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में नकल माफियाओं ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की नकल रोकने की व्यवस्था में सेंध लगा दी। गुरुवार को परीक्षा से चार घंटे पहले इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का हाथ से लिखा प्रश्नपत्र लीक हो गया, जबकि परीक्षा शाम की पाली में थी।
सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद चंदौली जिला प्रशासन और शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। चंदौली डीएम और जेडी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पेपर का मिलान कराया। इसमें पचास प्रतिशत प्रश्न समान पाए गए। डीआईओएस ने बोर्ड के सचिव को मामले से अवगत करा दिया है।
घटना के बाद से परीक्षा निरस्त होने की आशंका जताई जा रही है। चंदौली के धानापुर व सैयदराजा क्षेत्र में लीक पेपर की प्रतियां बेची जा रही थी। बाद में सोशल मीडिया में प्रश्न पत्र की कापी वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा अभय कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह के साथ महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जा कर पेपर का मिलान कराया। इसमें 16 अंकों के प्रश्न समान पाए गए।
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लीक प्रश्नपत्र गेस पेपर लग रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को इसकी जानकारी दे दी गई है। सचिव के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम हेमंत कुमार ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। प्रश्नपत्र कैसे और कहां से लीक हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।