फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   physics question paper leak before exam in chandauli

परीक्षा से चार घंटे पहले चंदौली में भौतिक विज्ञान का पेपर लीक !

Thu, 15 Feb 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 15 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
physics question paper leak before exam in chandauli
हाथ से लिखा प्रश्नपत्र लीक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली में नकल माफियाओं ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की नकल रोकने की व्यवस्था में सेंध लगा दी। गुरुवार को परीक्षा से चार घंटे पहले इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का हाथ से लिखा प्रश्नपत्र लीक हो गया, जबकि परीक्षा शाम की पाली में थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद चंदौली जिला प्रशासन और शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। चंदौली डीएम और जेडी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पेपर का मिलान कराया। इसमें पचास प्रतिशत प्रश्न समान पाए गए। डीआईओएस ने बोर्ड के सचिव को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद से परीक्षा निरस्त होने की आशंका जताई जा रही है। चंदौली के धानापुर व सैयदराजा क्षेत्र में लीक पेपर की प्रतियां बेची जा रही थी। बाद में सोशल मीडिया में प्रश्न पत्र की कापी वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा अभय कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह के साथ महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जा कर पेपर का मिलान कराया। इसमें 16 अंकों के प्रश्न समान पाए गए।


डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लीक प्रश्नपत्र गेस पेपर लग रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को इसकी जानकारी दे दी गई है। सचिव के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम  हेमंत कुमार ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। प्रश्नपत्र कैसे और कहां से लीक हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed