फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Photostate shop owner murder in varanasi

बनारस में क्राइम पर नो कंट्रोल, फोटोस्टेट संचालक को दुकान में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में मौत

Fri, 26 Oct 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 26 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Photostate shop owner murder in varanasi
न किसी ने सुनी फायरिंग की आवाज और न किसी को देखा गोली चलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
बनारस में आए दिन अपराधी आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा पुलिस बूथ के पास साइकिल सवार को गोली मार दी गई तो वहीं गुरुवार की रात जगतगंज स्थित फोटोस्टेट दुकान के संचालक सतीश राय (40) को गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी।  हालांकि भीड़ से भरे चौराहे पर मौजूद लोगों में से न तो किसी को गोली मारते देखा और न फायरिंग की आवाज सुनी।
विज्ञापन


इसे लेकर आशंका जताई गई है कि बदमाशों ने साइलेंसर का इस्तेमाल कर सतीश की हत्या की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर वारदात की तह तक जाने में जुटी थी। चर्चा रही कि वारदात के बाद दो लोग पैदल ही भागते हुए देखे गए हैं।
विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत शिवपुरवा क्षेत्र की निराला नगर निवासी सतीश राय जगतगंज में फोटोस्टेट की दुकान संचालित करते थे। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौजूद सतीश के करीबियों के अनुसार वो गाजीपुर जिले के रेवतीपुर के मूल निवासी थे और बीएचयू में उनके चाचा डीसी राय प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात सवा नौ बजे के लगभग अपने भाई के साथ सतीश दुकान पर मौजूद थे। उनके भाई ने देखा कि अचानक सतीश जमीन पर गिर पड़े हैं और उनके बाएं कंधे से खून बह रहा है। आननफानन में सतीश को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सतीश के बाएं कंधे में गोली मारी गई है। परिजनों के अनुसार सतीश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। इस संबंध में सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने सतीश के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर वारदात की वजह पता लगाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed