फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Phoolan Devi fought against injustice and oppression throughout her life

Varanasi News: फूलन देवी ने आजीवन किया था अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार

Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi fought against injustice and oppression throughout her life
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। आजीवन उन्होंने अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को स्नातक, शिक्षक एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में वोटरों का नाम शामिल करने पर जोर दिया। आगामी जिला पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने, बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत की और राजनेता बनीं। जिला संगठन की मासिक बैठक में सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष, पार्टी के नेता, फ्रंटल, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया। कार्यक्रम में राजेश यादव नत्थू, विष्णु शर्मा, उमेश प्रधान, अमरनाथ मास्टर, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed