फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Philosophy and Yoga are the need of the present global society

Varanasi News: वर्तमान वैश्विक समाज की आवश्यकता है दर्शन एवं योग

Fri, 26 Sep 2025 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:16 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दर्शन और योग पर दो दिवसीय ओरिएंटेशन लेक्चर सीरीज आयोजित हुई। कुलपति ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान में दर्शन और योग की भूमिका रेखांकित की। कार्यक्रम में योग की प्रासंगिकता पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Philosophy and Yoga are the need of the present global society

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शन विभाग की ओर से ओरिएंटेशन लेक्चर सीरीज में दर्शन और योग पर दो दिन चर्चा की गई। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि दर्शन और योग न केवल भारतीय परंपरा की आत्मा है, बल्कि वर्तमान वैश्विक समाज की आवश्यकता भी है। कुलपति ने कहा कि आज के दौर में जब पूरा विश्व मानसिक तनाव और शारीरिक असंतुलन से जूझ रहा है, ऐसे समय में दर्शन का चिंतन और योग की साधना मानव जीवन को स्थिर, संतुलित और समग्र विकास की दिशा प्रदान कर सकते हैं। बीएचयू दर्शन और धर्म विभाग की डॉ. श्रुति मिश्रा ने योग दर्शन की प्रासंगिकता और व्यावहारिक महत्व के बारे में बताया। कहा कि योग केवल साधना नहीं बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है, जो व्यक्ति को आत्म-नियंत्रण, मानसिक शांति और नैतिक शक्ति प्रदान करता है। इस दौरान छात्राओं ने योगासन की प्रस्तुति दी। स्वागत दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक प्रो. नंदिनी सिंह, संचालन डॉ. संतोष कुमार सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पितांबर दास ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed