फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PhD In Sampurnanand Sanskrit University Of Varanasi To Be Resumed After four Years new vice chancellor asked for seat report

संपूर्णानंद संस्कृत विवि में चार साल बाद फिर होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा , कुलपति ने सीटों का ब्योरा मांगा

Tue, 25 May 2021 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 May 2021 11:03 PM IST
सार

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में  चार साल से बंद पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द ही ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।  कार्यवाहक कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
PhD In Sampurnanand  Sanskrit University Of Varanasi To Be Resumed After four Years new vice chancellor asked for seat report
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय कार्यभार ग्रहण करने बाद तीसरे दिन से ही एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को उन्होंने चार साल से बंद शोध प्रवेश परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन


 कार्यवाहक कुलपति ने विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्षों से शोध में रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा है। कुलपति ने बताया कि माह के अंत तक शोध प्रवेश परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय में शोध प्रवेश परीक्षा वर्ष 2017 में हुई थी। इसके बाद अब तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कुलपति ने कार्यभार ग्रहण के बाद वन-टू-वन सभी संकायाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों से वार्ता की थी। संज्ञान में आया कि विश्वविद्यालय में 2017 के बाद से शोध प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई है। इसको उन्होंने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय से रिक्त सीटों का ब्योरा विभागों से तैयार करवाने का निर्देश दिया। साथ ही तिथि निर्धारित कर शोध प्रवेश परीक्षा का विज्ञापन करवाने का भी सुझाव दिया। जिसके बाद इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed