फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pharmacist commit suicide after dispute with wife in mirzapur

मिर्जापुर में पत्नी से विवाद के बाद फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  

Thu, 29 Nov 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 29 Nov 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist commit suicide after dispute with wife in mirzapur
demo pic
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में राजगढ़ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर में बुधवार की सुबह एक फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मड़िहान थाना प्रभारी विजय शंकर पटेल का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते संतोष ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात वाराणसी जनपद के घटमापुर निवासी संतोष कुमार सिंह (35) मंगलवार की रात ड्यूटी से वापस आकर अपने आवासीय परिसर में सोने चला गया।
विज्ञापन


उसी दौरान किसी बात को लेकर उसके पत्नी से विवाद हुआ और उसकी पत्नी ने घर पर उसकी शिकायत करने की बात कही। जिससे क्षुब्ध होकर फार्मासिस्ट ने बुधवार की सुबह अपने आवासीय परिसर के शौचालय में जाकर तार के सहारे फंदा डाल फांसी पर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब उसकी पत्नी शौचालय में गई तो पति को फांसी पर लटकता देख शोर मचाने लगी। शोरगुल सुन आसपास के लोग वहां इकटठा हो गए। ग्रामीणों ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया।


सीएचसी राजगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह ने मेमो भेजकर राजगढ़ पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मेमो के आधार पर कार्यवाही कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed