फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PG counseling from the first week of August in Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में अगस्त के पहले सप्ताह से पीजी की काउंसिलिंग

Sat, 05 Jul 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
PG counseling from the first week of August in Kashi Vidyapeeth
इस माह के अंतिम सप्ताह में पूरा हो जाएगा स्नातक में दाखिला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी में दाखिले के लिए अगस्त के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग की तैयारी है। इस समय में स्नातक की प्रक्रिया चल रही है। जो माह के अंत तक पूरी हो जाएगी। प्रवेश सेल के कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। यूजी, पीजी की प्रवेश प्रक्रिया को मेरिट के आधार पर करवाने का निर्णय लिया गया है। बीम्यूज, बीएफए, बीए ऑनर्स मास कम्यूनिकेशन सहित अन्य पाठ्यक्रमों में पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग होनी है। पीजी में 15 जुलाई तक आवेदन की तिथि तय की गई है। छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बीच 20 जुलाई तक यूजी की प्रक्रिया चलनी है। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि पीजी की काउंसिलिंग की विषयवार तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

बीएफए में 66 ने लिया दाखिला
दो दिन तक चली बीएफए में 66 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करवाई जबकि 59 ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही छात्रों को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड जारी किया गया। 5 जुलाई को बीकॉम रिटेल आपरेशंस मैनेजमेंट, बीए (आनर्स) मास कम्युनिकेशन, बीम्यूज और बीड्रामा की द्वितीय काउंसिलिंग होगी। बताया कि बीकॉम काउंसिलिंग 8 व 9 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article