{"_id":"6157e6bf8ebc3e0df63daa8d","slug":"petrol-diesel-price-latest-update-petrol-crosses-rs-100-per-liter-for-first-time-in-varanasi-amid-inflation-diesel-prices-also-rise-know-todays-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: पहली बार बनारस में पेट्रोल सौ के पार, डीजल की भी कीमतों में उछाल, जानिए आज के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: पहली बार बनारस में पेट्रोल सौ के पार, डीजल की भी कीमतों में उछाल, जानिए आज के रेट
Sat, 02 Oct 2021 10:30 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:30 AM IST
सार
अनलॉक के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के कीमतों में उछाल बरकरार है। वाराणसी में शुक्रवार देर शाम तक पेट्रोल की कीमत 99.59 रुपये प्रति लीटर था। वहीं डीजल के दामों में भी उतार व चढ़ाव जारी है। डीजल 91.67 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
आज से पेट्रोल मिलेगा 100.08 रुपये प्रति लीटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि जारी है। हाल यह है कि शुक्रवार की रात पेट्रोल ने सैकड़ा पार कर दिया। दो अक्तूबर से वाराणसी में वाहन चालकों को पेट्रोल 100.08 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे। शुक्रवार देर शाम तक पेट्रोल की कीमत 99.59 रुपये प्रति लीटर था। वहीं डीजल के दामों में भी उतार व चढ़ाव जारी है। डीजल 91.67 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
अनलॉक के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के कीमतों में उछाल बरकरार है। सितंबर माह में तीन बार पेट्रोल व डीजल के दाम घटे और बढे़। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और प्रवक्ता मनीषा जैन के अनुसार तेल की कीमतों में वृद्धि जरूरी हुई लेकिन पंप डीलरों के खर्चे भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
सितंबर माह की शुरुआत में पेट्रोल का दाम 99.14 रुपये प्रति प्रति लीटर और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर था। इसके बाद 25 सितंबर को पेट्रोल का दाम 99.14 ही रहा, लेकिन डीजल का दाम 46 पैसे बढ़कर 90.26 हो गया।
विज्ञापन
पढ़ेंः अतुल राय प्रकरण में आईपीएस अफसर से लेकर पुलिसकर्मियों पर गिरफ्तारी की लटक रही तलवार
27 सितंबर को एक बार फिर पेट्रोल का दाम 21 पैसा बढ़कर 99.35 हुआ और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर हो गया। 29 सितंबर को पेट्रोल 99.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.07 हुआ। एक अक्तूबर की रात पेट्रोल 100.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.67 रुपये प्रति लीटर हुआ।