फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   person who cheated in name job arrested from Delhi accuse was absconding from varanasi after closing Biryani restaurant

वाराणसी: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, बिरयानी रेस्टोरेंट बंद कर बनारस से था फरार

Fri, 08 Oct 2021 01:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 01:28 PM IST
सार

बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में ठगी का शिकार हो रहे हैं। ठगी करने वाले लोग पहले नौकरी का झांसा देते हैं, फिर मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। कुछ ही हुआ वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राज बहादुर के साथ। 

विज्ञापन
person who cheated in name job arrested from Delhi accuse was absconding from varanasi  after closing  Biryani restaurant
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हेमंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर को वाराणसी पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के 48 घंटे के भीतर ठग को दिल्ली के द्वारिका इलाके से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस शुक्रवार तड़के आरोपी ठग हेमंत कुमार मौर्य को लेकर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लेकर पहुंची है। कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज हेमंत बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास बिरयानी हेड क्वार्टर नामक रेस्टोरेंट चलाता था। 
विज्ञापन


बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में ठगी का शिकार हो रहे हैं।  ठगी करने वाले लोग पहले नौकरी का झांसा देते हैं, फिर  मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। कुछ ही हुआ वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राज बहादुर के साथ। पुलिस आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर हेमंत ने राज बहादुर को अपने झांसे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले उसने राजबहादुर को बताया कि वह शॉर्टलिस्टेड हो गया है नौकरी के लिए पर उसके पहले उसे सात लाख रुपये देने होंगे। नौकरी पाने की लालच में राज बहादुर फंस गया। उसने हेमंत को सात लाख रुपये दे दिए।

मुकदमा दर्ज होने के बाद 48 घंटे में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इसके बाद हेमंत नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए टालमटोल करने लगा। कभी कुछ कहता तो कभी कोई और बहाना बना लेता। अचानक वह अपना रेस्टोरेंट बंद कर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब हेमंत का कहीं पता नहीं लगा तो पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। बीते पांच सितंबर को पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश से मामले को लेकर शिकायत की। जिसके बाद लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस आयुक्त ने स्पेशल टीम गठित की। टीम ने केवल 48 घंटो के भीतर दिल्ली के द्वारिका इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त की अपील

शुक्रवार सुबह पुलिस टीम आरोपी को लेकर वाराणसी पहुंची है। पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि जो भी लोग हेमंत के धोखाधड़ी का शिकार हुए हों वह थाने जाकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएं। सरकारी नौकरी दिलाने का कोई कितना भी दावा कर ले, कभी उसके झांसे में न आएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed