{"_id":"5b7ed37442c7924667530d39","slug":"person-killed-his-own-friend-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे ने डाला रंग में भंग, दोस्त को गोली मार कर किया दोस्ती का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे ने डाला रंग में भंग, दोस्त को गोली मार कर किया दोस्ती का खून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में बुधवार की देर रात नशे के विवाद में युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों में विवाद क्यों हुआ था, इसका पता नहीं चल सका। जिले के लहंगपुर अटहनू गांव निवासी श्यामजीत यादव (30) बुधवार की शाम गांव के ही नेपाली यादव के साथ घर से निकला था।
दोनों रात में करीब नौ बजे बस्ती से कुछ दूर रास्ते में स्थित एक गुमटी में बैठकर बातें कर रहे थे। दोनों नशे में थे। इस दौरान किसी मुद्दे पर विवाद हो गया और नेपाली तमंचे से श्यामजीत को गोली मार कर भाग निकला। जानकारी होने पर श्यामजीत का भतीजा विशाल पहुंचा तो श्यामजीत तड़प रहा था। गोली उसके गले में लगी थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया।
वहां से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। श्यामजीत के बड़े भाई गुलाब यादव की तहरीर पर पुलिस ने नेपाली यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तहरीर में गुलाब ने कहा है कि आवाज सुनकर भतीजा विशाल मौके पर पहुंचा तो नेपाली वहां से भाग रहा था और श्यामजीत जमीन पर गिरा था। केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि नशे में हुए विवाद के बाद हत्या की गई है। केस दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।