फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Permission not received in BHU campus, passer-by reached the ghat

Varanasi News: बीएचयू कैंपस में नहीं मिली अनुमति, घाट पर पहुंचा राहगीर

Thu, 29 Jun 2023 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Permission not received in BHU campus, passer-by reached the ghat
विज्ञापन

बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में युवा महोत्सव अभिकल्पन के तहत बुधवार को होने वाले कार्यक्रम राहगीर लाइव की बीएचयू प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस कारण छात्रों को अंतिम समय में आयोजन स्थल बदलना पड़ा। बुधवार को यह कार्यक्रम निरंजनी घाट पर कराया गया। जहां कलाकार राहगीर ने अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी। तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रों ने उनका स्वागत किया।अनुमति नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया था। साथ ही सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे को बंधक बना लिया था। बुधवार को भी छात्रों ने अनुमति लेने का प्रयास किया, लेकिन अनुमति नहीं मिली। मंगलवार की घटना के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की गाड़ियां दिन भर सामाजिक विज्ञान संकाय से लेकर केंद्रीय कार्यालय, स्वतंत्रता भवन तक चक्कर लगाती रही। ऐसे में छात्रों ने आयोजन को निरंजनी घाट पर कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article