फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people were crying when six year old son taking part of martyr funeral

बलियाः हर आंख हो गई नम जब छह साल के बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि

Sat, 16 Sep 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sat, 16 Sep 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
people were crying when six year old son taking part of martyr funeral
शहीद के छह वर्षीय पुत्र ने दी मुखा‌ग्नि - फोटो : अमर उजाला
पाक की गोलीबारी में जम्मू के अरनिया सेक्टर में शुक्रवार को शहीद हुए जवान का उनके पैतृक गांव में  अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के छह वर्षीय पुत्र भूपेंद्र ने मुखाग्नि दी। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई थी।  
विज्ञापन


बलिया जिले के विद्याभवन नारायनपुर गांव निवासी बृजेंद्र बहादुर सिंह गुरुवार को शहीद हुए थे। बलिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के अलावा पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। उन्होंने परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का चेक दिया। 
विज्ञापन


 इससे पहले शहीद का पार्थिव शरीर लेकर उनके यूनिट के इंस्पेक्टर एनके सिंह व एनडीआरफ के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार 11 जवानों के साथ शनिवार को भोर में गांव पहुंचे। यहां लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहीद की शहादत पर हम सबको गर्व है। इस संकट की घड़ी में सरकार शहीद के परिवार के साथ है। कहा कि शहीद के सम्मान में गांव प्रवेश द्वार, खेल मैदान और स्मारक का निर्माण होगा।

उधर, प्रभारी मंत्री से शहीद के पिता अशोक कुमार सिंह ने निवेदन किया कि 13वीं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर आएं।

शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए मौके पर पिछड़ा एवं दिव्यांग जन विकास मंत्री ओमप्रकाश राजभर, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, सांसद भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, धनंजय कन्नौजिया, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार, एसडीएम अनिल चतुर्वेदी, सीओ अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे। 
 

दुश्मनों से लड़ने को पोतों को बनाएंगे फौजी

people were crying when six year old son taking part of martyr funeral
ballia - फोटो : अमर उजाला
शहीद  बृजेंद्र की माता राजकुमारी देवी ने कहा कि दुश्मनों से बदला लेने के लिए नातियों को बीएसएफ में भेजेंगे। कहा कि शहीद बृजेंद्र के दोनों पुत्रों को पाल पोस कर दुश्मनों से लड़ने लायक बनाएंगे। शहीद के बड़े पुत्र भूपेंद्र की उम्र छह साल तथा संतराज की उम्र तीन साल है।

शहीद की पत्नी सुष्मिता सिंह खामोश थीं। उधर, शहीद के पिता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमें दुख है कि एक मां की गोद सूनी हो गई लेकिन यह गर्व भी है कि बेटे ने भारत मां की रक्षा के लिए कुर्बानी दे दी।  नारायनपुर में लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा रहा।

हजारों की भीड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। हर घर में बृजेंद्र पैदा होगा, आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान, अब तेरा होगा सर्वनाश... आदि के नारे लगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह के सम्मान में विद्याभवन नारायनपुर में प्रवेश द्वार का निर्माण होगा।

इसके अलावा गांव में स्कूल के सामने ग्रामसभा की जमीन पर शहीद खेल मैदान व भव्य शहीद स्मारक का निर्माण भी होगा। उन्होंने शहीद के परिवार के लिए 25 लाख रुपए के चेक दिए।

इसमें पत्नी के नाम 20 लाख व माता-पिता के नाम पांच लाख का चेक था। ऊर्जा मंत्री ने पिता को चेक सौंपा जबकि सांसद रविन्द्र कुशवाहा व जिलाधिकारी ने पत्नी को चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed