फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People suffered the brunt of migration after partition: Bhupendra Chowdhary

विभाजन के बाद लोगों ने झेला पलायन का दंश : भूपेंद्र चौधरी

Tue, 15 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
People suffered the brunt of migration after partition: Bhupendra Chowdhary
। क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग यूपी) की ओर से सोमवार को लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में भारत विभाजन विभीषिका पर अभिलेख प्रदर्शनी व संगोष्ठी हुई। सिंधी सेंट्रल पंचायत के सदस्यों ने विभाजन की दर्द भरी दास्तां सुनाईं। प्रदर्शनी में भारत विभाजन और विस्थापन के दंश को अभिलेखों, छायाचित्रों, अखबारों से संकलित सूचनाओं के आधार पर प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि विभाजन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन के दंश को झेला है। सांप्रदायिक उन्माद के तहत लोगों पर अत्याचार, माताओं, बहनों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ। घर परिवार संपत्ति को छोड़ अपने देश में ही लोग विदेशी हो गए। इस दौरान काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान का काशी से शुभारंभ
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को वाराणसी से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। सिगरा में महानगर के पूर्व अध्यक्ष हर्षपाल कपूर के घर की छत पर देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


भुलाई नहीं जा सकती त्रासदी
वाराणसी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. अवधेश प्रधान ने किया। प्रदर्शनी में विभाजन के दौर में हुई त्रासदी के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। उधर, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र व अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र की ओर से गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा कि पंजाबी, बंग्ला, उर्दू साहित्य में विभाजन का बखूबी चित्रण किया गया है। हमें इतिहास से सबक लेना चाहिए और ऐसी परिस्थिति कभी न आए इसका प्रयास करना चाहिए। डॉ. गगनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब साहित्य के विभिन्न साहित्यकारों ने विभाजन की त्रासदियों का गहरा वर्णन किया है। जो सरकारी अभिलेखागारों में उपलब्ध नहीं है। प्रो. अशोक कुमार कौल ने कहा कि त्रासदी की भरपाई नहीं की जा सकती है। ब्यूरो

चित्रों में दिखा विभाजन का दर्द
वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन प्रो. रचना दुबे ने किया। कहा कि विभाजन का दर्द लाखों लोगों ने झेला है। आज वक्त के साथ घाव भर गए हों, लेकिन निशान आज भी हैं। इस दौरान डॉ. पूनम, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. श्वेता सिंह मौजूद रहे। धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में विभाजन की विभीषिका विषय पर व्याख्यान में छात्राओं ने विचार रखे। सनातन धर्म इंटक कॉलेज में प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि महाभारत के बाद देश का विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्राथमिक विद्यालय जमापुर की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधान विनोद पटेल ने विद्यार्थियों को विभाजन के दौरान हुई समस्याओं को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed