फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People smiled with splashes of relief on high inflation

जोरदार महंगाई पर राहत की छींटों से जनता मुस्कुराई

Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
People smiled with splashes of relief on high inflation
महंगाई की मार के बीच शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में कटौती की है। इस कमी से आम जनता ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस कदम से बेलगाम महंगाई पर लगाम लगेगी। वहीं, उज्जवला योजना से जुड़ी एक लाख लाभार्थी महिलाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की प्रवक्ता मनीषा जैन ने बताया कि वाराणसी में पेट्रोल की कीमत 106.88 रुपये प्रति लीटर थी। जो 9.50 रुपये घटकर 97.38 हो गई है। डीजल की कीमत पहले 97.56 रुपये प्रति लीटर थी, जो घटकर 90.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये दरें शनिवार देर रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर पर दो सौ रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। हालांकि, सब्सिडी सालाना 12 सिलिंडर पर दी जाएगी। वर्तमान में गृहिणियों को एक हजार रुपये में सिलिंडर मिल रहा है। नए आदेश के बाद यह आठ सौ रुपये में उपलब्ध होगा, दो सौ रुपये बैंक खाते में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
कई महीनों से गैस बंद कर चूल्हे पर खाना बना रही हूं। अब सरकार ने गैस सिलिंडर पर सब्सिडी देने की पहल की है तो फिर से गैस पर खाना बनाना शुरू करूंगी। - गीता सोनकर कैंट
महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गैस पर खाना बनाना ही महंगा हो गया था। अब सरकार की ओर से गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलने से कुछ राहत मिलेगी। - गीता देवी, इंग्लिशिया लाइन
रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आने से जनता को राहत मिलेगी, पेट्रोल के दाम में साढ़े नौ रुपये की कटौती एक राहत भरा कदम है। - हाजी फरमान हैदर, पूर्व फुटबॉलर

महंगाई पर काबू पाने का यह प्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक है। सरकार के इस कदम से आरोप लगाने वालों के मुंह पर ताला लग गया है। जनता की बेहतरी के लिए सरकार का यह सराहनीय कदम है। - रामगोपाल मोहले, पूर्व महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed