फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People should get justice soon: Om Prakash

जनता को जल्द न्याय मिले : ओमप्रकाश

Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
People should get justice soon: Om Prakash
कासिमाबाद के शेखनपुर स्थित निरीक्षण भवन में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता से जनसुनवाई करते
कासिमाबाद (गाजीपुर)। जहूराबाद के विधायक और प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को स्थानीय निरीक्षण भवन में जनता की समस्याओं के निदान के लिए जनसुनवाई की। इसमें राजस्व विभाग और बिजली निगम से जुड़ी समस्याओं के अलावा आवास नहीं मिलने की शिकायत लोगों ने की। अधिकारियों से ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुबह 11 बजे निरीक्षण भवन पहुंचे। जहां शाम 5 बजे तक विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के साथ कासिमाबाद, नोनहरा, मरदह, बिरनो के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित 126 प्रार्थना पत्र, बिजली विभाग के 46 के साथ आवास, नाली, खड़ंजा ,आपसी विवाद से संबंधित शिकायतें आईं। मौके पर ही 30 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, मंडल प्रभारी लल्लन राजभर, मंत्री प्रतिनिधि सुरेश राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

00000
इनसेट
मुहम्मदाबाद तहसील में समायोजित करने की मांग
कासिमाबाद। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की जनसुनवाई कार्यक्रम में कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के परानपुर, रजेला, कटरियां, इंदरपुर, ढोढ़हा, रायपुर, रजौली, मनिरपुर, बरेजी, सरौली, जोगापुर, भदेसर आदि गांवों के लोग मिले। उन्हें अवगत कराया कि हम लोगों के 50 गांव मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से पांच से सात किलोमीटर की दूरी पर हैं। हम लोगों का गांव कासिमाबाद तहसील में समायोजित करने से लोगों को परेशानी हो रही है। ब्लॉक थाना एवं मुंसफी न्यायालय से संबंधित कार्य मुहम्मदाबाद से होता है। कासिमाबाद जाने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। मंत्री से अनुरोध किया कि गांवों को मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed