{"_id":"64ac0542f33ab009aa0aa314","slug":"people-reached-paharia-mandi-in-hope-of-cheap-tomatoes-returned-empty-handed-varanasi-news-c-20-vns1013-287169-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सस्ते टमाटर की आस में पहड़िया मंडी पहुंचे, खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सस्ते टमाटर की आस में पहड़िया मंडी पहुंचे, खाली हाथ लौटे
विज्ञापन
सस्ते टमाटर की आस में पहड़िया मंडी पहुंचे, खाली हाथ लौटे
- पहले दिन 90 किलो ही बिका टमाटर, 10 किलो निकला खराब
- मंगलवार को भी बिकेगा सस्ता टमाटर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सस्ते टमाटर की आस लिए सोमवार को लोग पहड़िया मंडी पहुंचे, लेकिन तमाम को खाली हाथ लौटना पड़ा। पहले दिन सौ किलोग्राम टमाटर बेचने का लक्ष्य रखा गया था, जो कुछ देर में ही खत्म हो गया। हालांकि, मंडी समिति प्रशासन का कहना है कि मंगलवार को भी 60 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से टमाटर बेचा जाएगा।
बाजार में टमाटर 100 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। इसे देखते हुए ही मंडी समिति ने सस्ते दर पर टमाटर बेचने का फैसला किया। सोमवार को पहड़िया मंडी के गेट संख्या एक पर 100 किलोग्राम टमाटर बेचने की व्यवस्था की गई। इसमें करीब 10 किलो टमाटर खराब निकले। 90 किलोग्राम टमाटर बिका है। एक आधार कार्ड धारक को एक किलो टमाटर बेचने की योजना थी, लेकिन मांग अधिक होने से 12 बजे से पहले ही सब टमाटर खत्म हो गए। 12.30 बजे लोहता और अर्दली बाजार के रहने वाले लोग टमाटर लेने पहुंचे, लेकिन उनको टमाटर नहीं मिला। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
वर्जन
पहले दिन इतने टमाटर बिक जाएंगे, इसका अंदाजा नहीं था। मंगलवार से 12 क्रेट तक बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। ये बिक्री तक तक होगी, जब तक टमाटर के भाव में सामान्य नहीं हो जाते। - डीके वर्मा, सचिव पहड़िया मंडी