फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People of Sharjah will taste Banarasi Langda Mango CM Yogi will show green signal from Pack House

Varanasi: शारजाह के लोग चखेंगे बनारसी लंगड़ा आम, सीएम योगी 26 को दिखाएंगे पैक हाउस से हरी झंडी

Sat, 24 Jun 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jun 2023 09:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित वाराणसी के करखियांव स्थित एकीकृत पैक हाउस से पहली बार लंगड़ा आम विदेश भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को पूर्वांचल की फल और सब्जियों को रवाना करेंगे। 

विज्ञापन
People of Sharjah will taste Banarasi Langda Mango CM Yogi will show green signal from Pack House
लंगड़ा आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की खास पहचान जीआई के साथ बनारसी लंगड़ा आम सोमवार (26 जून) को वाराणसी से सीधे शरजाह के लिए उड़ान भरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित करखियांव स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस से पहली बार आम विदेश भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल की फल और सब्जियों को रवाना करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के किसानों को 26 जून को बड़ी सौगात देंगे। पूर्वांचल की सब्जी और फल अब वाराणसी के पैक हाउस से सीधे एक्सपोर्ट होगी। पैक हाउस में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार पेरिशेबल फूड उत्पाद को तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट से करीब 10 किलोमीटर पर इंटीग्रेटेड पैक हाउस फॉर फूड एंड वेजिटेबल एक्सपोर्ट का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; 'दूल्हे का पता नहीं, बरात सज गई', पटना में विपक्ष की बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में यूपी का तीसरा इंटीग्रेटेड पैक हाउस

इंटीग्रेटेड पैक हाउस जल, थल और नभ से निर्यात करने के लिए उचित संसाधनों से लैस है। 15.78 करोड़ की लागत से लगभग 4461 स्क्वायर फिट एरिया में पैक हाउस बनकर तैयार हो चुका है। यहां किसान उद्यमियों को इंटरनेशनल मार्केट की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सहारनपुर ,लखनऊ के बाद उत्तर प्रदेश का वाराणसी में ये तीसरा इंटीग्रेटेड पैक हाउस है। 

चार से पांच मीट्रिक टन बनारसी लंगड़ा आम शारजाह जाएगा

एपीडा के उप महाप्रबंधक डॉ सीबी सिंह ने कहा कि सीएम योगी द्वारा पैक हाउस से पहली बार फ्लैग ऑफ होने वाले जीआई व अन्य उत्पादो में चार से पांच मीट्रिक टन बनारसी लंगड़ा आम वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह जाएगा। 30 से 35 मीट्रिक टन हरी मिर्च, 40 फिट रेफेर कंटेनर से पानी के जहाज से मुंबई के रास्ते दुबई और दोहा जाएगा। इसके अलावा भिंडी समेत अन्य उत्पाद भी भेजने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री की जनसभा में आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री

People of Sharjah will taste Banarasi Langda Mango CM Yogi will show green signal from Pack House
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : फाइल

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सोमवार की सुबह 9:05 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आएंगे। वहां से वे सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम केबाद स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम चार बजे जगतपुर स्थित मुख्यमंत्री की जनसभा में भी जाएंगे। शाम को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने केबाद शहडोल रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने आएंगे कृषि मंत्री

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार रात 10:10 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे करखियांव जाएंगे। जहां पहली बार इंटीग्रेटेड पैक हाउस से निर्यात के लिए जाने वाले वाहन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed