{"_id":"655907cd5ab1d4529d0189c4","slug":"people-of-bhagwanpur-protested-alleging-negligence-in-road-widening-broke-illegal-gate-of-sunbeam-school-bhagwanpur-varanasi-news-c-20-1-vns1016-425527-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़क चौड़ीकरण में अनदेखी का आरोप लगाते हुए भगवानपुर की जनता ने किया विरोध, सनबीम स्कूल भगवानपुर का अवैध गेट तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़क चौड़ीकरण में अनदेखी का आरोप लगाते हुए भगवानपुर की जनता ने किया विरोध, सनबीम स्कूल भगवानपुर का अवैध गेट तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भगवानपुर से डाफी मार्ग को चौड़ा करने पहुंची पीडब्ल्यूडी की टीम ने सनबीम भगवानपुर के अवैध गेट को तोड़ दिया। साथ ही दूसरे गेट को तोड़ने के लिए स्कूल प्रबंधन को मोहलत दी। पुलिस बल के सहयोग से पीडब्ल्यूडी की टीम ने कई लोगों के अवैध निर्माण तोड़े। इससे पहले भगवानपुर की जनता ने सड़क चौड़ीकरण में अनदेखी के आरोप में विरोध जताया।
स्कूल प्रबंधक के अनुसार कोर्ट का आदेश पर स्कूल के गेट का पल्ला तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास पहले से ही सड़क चौड़ी है। कुछ दिन पूर्व सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त करने के संबंध में एनाउंसमेंट किया गया था, लेकिन कोई मौखिक और लिखित नोटिस नहीं दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। इस सड़क को फोरलेन किया जाना है।
विज्ञापन
निगम की प्रवर्तन टीम ने जवान ने रिक्शाचालक को जड़ा थप्पड़
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन टीम के जवान ने दशाश्वमेध पर एक रिक्शाचालक को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके अलावा निगम की टीम ने छठ पूजा को ध्यान में रखकर गंगा घाटों से चौकी, काउंटर, तख्त, नावों को हटवाकर बैरिकेडिंग कराई गई। राजघाट अस्सी से अवैध वेंडर्स हटवाए। पांडेयपुर दौलतपुर मार्ग पर अवैध निर्माण रुकवाया गया।
विज्ञापन