फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people lured with high refunds and made to sign fake documents in Varanasi

Varanasi News: ज्यादा रिफंड का लालच देकर फर्जी दस्तावेज पर कराए हस्ताक्षर, आयकर विभाग की कार्रवाई जारी

Wed, 16 Jul 2025 01:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

Varanasi News: आयकर विभाग को गुमराह कर फर्जी तरीके से छूट हासिल करने वालों से अधिकारियों ने 24 घंटे पूछताछ की है। कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। 

विज्ञापन
people lured with high refunds and made to sign fake documents in Varanasi
Tax - फोटो : istock

विस्तार

टैक्स चोरी को लेकर सतर्क आयकर विभाग की नजर अब उन करदाताओं पर है, जिन्होंने आयकर कानून की आड़ में फर्जी छूट और रिफंड हासिल किए हैं। जिले में सोमवार से जारी अभियान में अर्दली बाजार, सिगरा, महमूरगंज में जांच की जा चुकी है। मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रही। 

विज्ञापन


आयकर विभाग को गुमराह कर फर्जी तरीके से छूट हासिल करने वालों से अधिकारियों ने 24 घंटे पूछताछ की है। कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। मुख्य रूप से अधिक रिफंड का लालच देकर कमीशन के एवज में फर्जी दस्तावेज पर सिग्नेचर कराने की बात सामने आई है। हालांकि अभी विभाग की ओर से अधिकारिक बयान बाकी है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग का शिकंजा अब रेलवे अधिकारियों, प्रोफेसरों, चिकित्सकों और अन्य उच्च पदों पर बैठे लोगों पर कस रहा है। खास बात यह है कि जिन लोगों पर नजर रखी जा रही है, उनमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संगठनों और निजी उद्यमों से जुड़े शीर्ष कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की कार्रवाई डेटा विश्लेषण, तकनीकी साधनों और खुफिया सूचना के आधार पर की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, छापा मुख्य रूप से उन टैक्स सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और बिचौलियों के ठिकानों पर की जा रही है, जो करदाताओं को अधिक रिफंड दिलाने के नाम पर झूठे दस्तावेज तैयार कर टैक्स छूट का दावा कर रहे थे। कई सरकारी अधिकारियों पर फर्जी आयकर छूट लेने का आरोप लगा है।  

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दबंगों का दुस्साहस, सेना के जवान को बनाया निशाना; असलहा सटाकर 80 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed