फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People injoy at Asi ghat of the occasion of Budhwa mangal

जैसे-जैसे रात ढली, जवान हुआ बुढ़वा मंगल

Wed, 18 Mar 2015 02:13 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
People injoy at Asi ghat of the occasion of Budhwa mangal

वाराणसी। तीन सौ साल पुराने जलोत्सव बुढ़वा मंगल के राग-रंग, बनारसी ठाठ और मस्ती  की साक्षी मंगलवार की रात अस्सी घाट की वही सीढि़यां बनीं, जो कुछ महीने पहले तक सिल्ट के ढेर के नीचे गुम थी।  विदेशी पर्यटकों और संगीत रसिकों ने आधी रात तक ठुमरी, दादरा, होरी, चैती की धुनों का लुुत्फ लिया और वाहवाही की।

विज्ञापन

कुर्ता-पायजामा और दुपलिया टोपी में सजे रसिकों पर लगातार चैती गुलाब की पंखुडि़यां की वर्षा होती रही। जैसे-जैसे रात ढलती गई, बुढ़वा मंगल जवान होता गया।
विज्ञापन

चैत की आलस छोड़ शहर के संगीत रसिक बन-ठन कर अस्सी घाट पहुंचने लगे। फूलों के गजरों और हरी पत्तियों से सजे 18 बजरों पर बिछी चांदनी -मसनद पर आकर अपना स्थान लेते रहे। कोई आकर इत्र छिड़कने लगता, कोई गुलाबी दुपट्टा ओढ़ा जाता तो कोई गुलाल के टीके लगा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे बुढ़वा मंगल जब जवान होने लगा तो रात करीब आठ बजे मोहन त्यागी ने शहनाई की मंगलध्वनि छेड़ दी। लहरों के साथ सुरों की अटखेलियों के सिलसिले को गायिका सोमा घोष ने आगे बड़ाया। रसिया ‘आज बिरज में होरी रे रसिया’ के बाद काफी में होरी ठुमरी ‘जनि मारो पिचकारी कन्हैया मैं दूंगी गारी’ सुनाकर फागुनी माहौल बनाया और फिर बसंत के उत्तरार्ध के गीत चैती सुनाया।
समापन ठुमरी ‘आज की रात मानो संवरिया’ से उन्होंने विदा ली। इनके बाद गिरिजा देवी की शिष्या रीता देब ने ठुमरी ‘इयां बुलावे आधी रात’ के बाद होरी ‘कन्हैया घर‘चलो गुइयां आज खेले होरी’ सुनाया तो श्रोताओं हर हर महादेव का घोष कर उनका हौसला बढ़ाया।

तबले पर पं. कुबेर नाथ मिश्र, हारमोनियम पर जमुना वल्लभ दास गुजराती, सारंगी पर पं.संतोष मिश्र ने संगत की। संचालन प्रवीण ने किया। इससे पहले मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। धन्यवाद क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र प्रमुख डॉ.रत्नेश वर्मा ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed