फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People descended to Pinddan

पिंडदान करने उमड़े लोग

Sat, 17 Sep 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Sep 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महालया पर शुक्रवार को ध्वजा, पताका सजाकर पितरों की याद में पिंडदान किया गया। पितरों के प्रसन्न करने के लिए पिंडदान के लिए वंशजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिशाच मोचन (बिमल कुंड)पर मेले जैसा माहौल बन गया। पूर्वजों के स्मरण के लिए मणिकर्णिका तीर्थ, धर्मकूप पर भी हजारों लोग पहुंचे। शनिवार से पितृपक्ष आरंभ हो जाएगा।



अकाल मौत के बाद प्रेतयोनि में भटकती आत्माओं की शांति के लिए पिशाचमोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए जगह-जगह वंशजों का जमावड़ा हुआ। तिल, जौ, अक्षत और खोवा से पिंड बनाकर श्राद्ध किया गया। महालया पर सबसे अधिक भीड़ यहां उमड़ी। वंशजों ने पितरों की याद में तर्पण-अर्पण भी किया। तीन वेदियों पर ध्वजा, पताका और कलश रखकर श्राद्ध किया गया। पिशाच मोचन कर प्रेतात्माओं को शांत करने के लिए प्रेत कुंड में पिंडदान के बाद कील भी ठोंकी गई। तीर्थ पुरोहित कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि बिमल तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध पिशाच मोचन कुंड प्रथम श्राद्ध भूमि है। यहां अकाल मौत मरने वालों को पिंडदान के बाद मोक्ष मिलने की मान्यता है। दुनियाभर से लोग यहां पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed