फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People demonstrated for one month regarding contaminated water supply

Varanasi News: एक महीने से दूषित जलापूर्ति को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 15 Apr 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

पेयजल की दूषित जलापूर्ति से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग पर स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। 

विज्ञापन
People demonstrated for one month regarding contaminated water supply
प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक माह से दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने भदउ चुंगी तिराहा पर धरना प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 72 पार्षद बबलू शाह ने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव करने की चेतावनी दी। पठानी टोला दीवानगंज चौहट्टा तीनों क्षेत्रों में गंदा पानी आ रहा है। आरोप है कि दूषित पानी पीने के चलते कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


नाराज लोगों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने विभाग पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पार्षद ने कहा कि एक महीने से मोहल्ले में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। लोगों के नलों में सुबह कीड़े और शाम को दुर्गंध भरा हुआ सीवर का पानी आ रहा है। लोग साफ पानी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन विभाग जानबूझ कर अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन


गंदे पानी के सेवन से बच्चों में उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी है। डायरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। विगत वर्ष भी गर्मियों में विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई की गई थी। तब भी विभाग अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसी प्रकार रोग पर काबू पाया था। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर विभागीय कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता के घेराव की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed