फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People come in shiv kachahari to win case in varanasi

बनारस की इस शिव कचहरी में फरियाद करने पर पक्ष में आता है मुकदमे का फैसला

Sat, 06 Oct 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 06 Oct 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
People come in shiv kachahari to win case in varanasi
amarujala - फोटो : amarujala
बनारस में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में एक शिव कचहरी भी है। मान्यता है कि जो लोग मुकदमे में फंस जाते हैं, वो लोग इस शिव कचहरी में अपनी फरियाद करते हैं। जिससे उनके पक्ष में मुकदमे का फैसला आता है। 
विज्ञापन


इस शिव कचहरी में अनगिनत शिवलिंग के अलावा सभी देवताओं की प्रतिमा भी है। यहां पूजन पाठ भी किया जाता है। अब शिव कचहरी भी कॉरिडोर में शामिल होगी। मान्यताओं को लेकर विख्यात बाबा की इस कचहरी को और संवारने और सुन्दर बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इसके लिए समिति से चर्चा की जा रही है। मंदिर के बगल में बने इस कचहरी को शामिल करने के लिए पहल तेजी से शुरू हुई है। जल्द ही इस कचहरी के भी मंदिर परिसर में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कचहरी को सुन्दर बनाने की तैयारी

People come in shiv kachahari to win case in varanasi
demo pic
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थिति शिव कचहरी भी कॉरिडोर में शामिल होगी। मान्यताओं को लेकर विख्यात बाबा की इस कचहरी को और संवारने और सुन्दर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए समिति से चर्चा की जा रही है। 

श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चल रही भवनों की खरीदी में शुक्रवार को भी पांच भवनों की रजिस्ट्री हुई। अब तक कुला 158 भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए दो कंपनियों की बिड का चयन किया गया है।

उनमें से किसी एक को फाइनल करने के लिए मंदिर प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है। इनमें से कोई एक कंपनी ही कॉरिडोर का निर्माण कराएगी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चयनित की जा रही कंपनियों के टेकिभनकल बिड में दो कंपनियां पास हुई हैं। इनमें एक कंपनी प्लानर इंडिया और दूसरी अहमदाबाद की कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed