{"_id":"6aeaf77e180ce54d5608f1e3","slug":"people-begin-heading-home-for-diwali-crowds-of-passengers-at-railway-station-in-varanasi-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सफर: दीपावली पर घर लौटने लगे लोग, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़; इन ट्रेनों में दबाव ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सफर: दीपावली पर घर लौटने लगे लोग, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़; इन ट्रेनों में दबाव ज्यादा
Wed, 04 Nov 2026 02:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:44 PM IST
सार
दीपावली के साथ ही छठ मनाने के लिए लोग दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों से घर पहुंचने लगे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि एसी में तो थोड़ी राहत हो रही है, लेकिन स्लीपर और जनरल कोच पूरे भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली में अब केवल चार दिन बचे हैं, ऐसे में दूरदराज रहने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। कोई अकेले तो कोई परिवार के साथ आ रहा है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों कुछ ज्यादा ही भीड़ दिख रही है। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, गुजरात, मुंबई और बिहार से आने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
दीपावली के साथ ही छठ मनाने के लिए भी लोग घर पहुंचने लगे हैं। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि एसी में तो थोड़ी राहत हो रही है, लेकिन स्लीपर और जनरल कोच पूरे भरे पड़े हैं। मंगलवार को वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ ही अहमदाबाद से आने वाली ट्रेनों में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने को लेकर आरपीएफ की ओर से स्टेशनों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी फुल रही। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़-पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस को 6 नवंबर को चंडीगढ़ तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए लखनऊ मंडल के आलमनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी होते हुए पटना तक जाएगी।
जनवरी से बदल सकता है महानगरी समेत कई ट्रेनों का नंबर
रेलवे की ओर से अगले साल जनवरी से महानगरी सहित कई ट्रेनों के नंबर बदलने की तैयारी है। ऐसा इसलिए कि इन ट्रेनों को अब सुपरफास्ट की जगह नॉन सुपरफास्ट के रूप में चलाया जाएगा। इसमें बनारस स्टेशन से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस और बनारस एलटीटी एक्सप्रेस भी शामिल है। घोषणा भी अधिकारिक रूप से जल्द ही करने की तैयारी है।