फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People beat the woman, tore clothes; Case registered for video going viral

मनबढ़ों ने की महिला की पिटाई, कपड़े फाड़े ; वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
People beat the woman, tore clothes; Case registered for video going viral
पिटाई। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जौनपुर शहर के एक मोहल्ले में बुधवार को पुराने विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक महिला की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ डाले। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला बुधवार को तहसील कार्यालय के समीप राशन लाने गई थी। थाने में दी उसकी तहरीर के मुताबिक राशन लेकर लौटते समय पुराने विवाद में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए और गालियां दी। पिटाई करने वालों में महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन



किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। महिला की सरेआम पिटाई कर कपड़े फाड़ने की घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। आनन-फानन में महिला की तहरीर पर सरजू, राजन, बेबी, रानी, रोहित, मोरे व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विजय कुमार चौरसिया का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, दूसरे पक्ष की सरजू देवी का कहना है कि महिला के घरवालों ने मंगलवार रात उसके घर में बंधी तीन गायों को चुराने का प्रयास किया था, जिसकी तहरीर उन्होंने पुलिस को दी, मगर प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया।

बुधवार को उक्त महिला राशन लेने उनके घर के सामने से गुजर रही थी तो गालियां देते हुए उसके घरवालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके बाद यह केस दर्ज कराया गया है। इस बारे में एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हुई है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed