{"_id":"5f49f7728ebc3e0bfa2a6497","slug":"people-angry-with-the-water-logging-made-the-councilor-representative-hostage-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जलभराव से नाराज लोगों ने सभासद प्रतिनिधि को बनाया बंधक, ढाई घंटे बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जलभराव से नाराज लोगों ने सभासद प्रतिनिधि को बनाया बंधक, ढाई घंटे बाद छोड़ा
Sat, 29 Aug 2020 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
सभासद प्रतिनिधि को बनाया बंधक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर में रास्ते पर जलभराव से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह सभासद प्रतिनिधि वीरू रावत को बंधक बना लिया। वार्डवासी चेयरमैन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
बाद में लोगों को समझा-बुझाकर और मार्ग की मरम्मत का आश्वासन दिया। ढाई घंटे बाद सुबह 9:30 बजे प्रतिनिधि को मुक्त कर दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई और सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो सोमवार को एक बार फिर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस सबंध में सभासद रीना देवी ने बताया कि काली महाल का पानी आने से और मार्ग की मरम्मत न होने से जल भराव हो रहा है। इसके लिए कई बार धन की मांग की गई है लेकिन राजनीतिक कारण से धन नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी इसी मांग के समर्थन में वार्ड के लोगों ने वीरू रावत को रस्सियों से बांध दिया था।
विज्ञापन