{"_id":"638068cfb03576670516c0c9","slug":"people-angry-over-the-death-of-an-army-soldier-injured-by-tte-s-push-in-the-train-jamming-the-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: ट्रेन में टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की मौत से आक्रोशित लोग, शव हाइवे पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: ट्रेन में टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की मौत से आक्रोशित लोग, शव हाइवे पर रखकर लगाया जाम
Fri, 25 Nov 2022 12:33 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:33 PM IST
सार
बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बलिया के भरसौता गांव निवासी सेना के जवान सोनू सिंह टीटी के धक्के से घायल हो गए थे। वो राजपूत रेजिमेंट में जयपुर में तैनात थे। इलाज के दौरान सोनू सिंह की गुरुवार को मौत हो गई। मौत होने के बाद शव बलिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।
विज्ञापन
जवान का शव पहुंचते ही भड़के लोग लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में ट्रेन में चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव बलिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने टीटीई की गिरफ्तारी और मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की।
विज्ञापन
पिछले दिनों बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बलिया के भरसौता गांव निवासी सेना के जवान सोनू सिंह टीटी के धक्के से घायल हो गए थे। वो राजपूत रेजिमेंट में जयपुर में तैनात थे। इलाज के दौरान सोनू सिंह की गुरुवार को मौत हो गई । राजपूत रेजिमेंट में तैनात जवान सोनू सिंह का शव शुक्रवार को बलिया उनके पैतृक गांव भरसौता पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी में नेशनल हाइवे 31 पर शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेन में टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की मौत से आक्रोशित
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण मनीष सिंह का कहना है कि मृत जवान छुट्टी लेकर घर आया था और छुट्टी बीत जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। बरेली रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था और पानी लेकर जब ट्रेन पर चढ़ने लगा तब तक ट्रेन चल दी। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने को लेकर टीटीई से कुछ विवाद हो गया और टीटीई द्वारा उसे धक्का दे दिया गया। इससे वो ट्रेन से गिरकर घायल हो गये। इलाज के दौरान कल बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग है कि टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाय और मृतक जवान के परिजनों को नौकरी के साथ उचित मुआवजा दिया जाय। जब तक उनकी मांगें नही मानी जायेगी वो लोग शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे।