{"_id":"6632597d279e8b1cad0a1ff1","slug":"penter-ganeshan-made-an-attractive-painting-of-lord-rama-in-14-hours-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ‘सपना देखा था कि मैं प्रभु राम के चित्र बना रहा हूं...’ 14 घंटे में डॉ. गणेश ने बनाई आकर्षक पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ‘सपना देखा था कि मैं प्रभु राम के चित्र बना रहा हूं...’ 14 घंटे में डॉ. गणेश ने बनाई आकर्षक पेंटिंग
Thu, 02 May 2024 12:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 12:00 AM IST
सार
Varanasi News: संकट मोचन संगीत समारोह में लगी फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए कला प्रेमियों का जमावड़ा हो रहा है। सुरक्षा के कारण मोबाइल अंदर न ले जा पाने के कारण लोग इन आकर्षक तस्वीरों के साथ सेल्फी नहीं ले पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, डॉ. गणेशन द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग को देखने के लिए भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम लला की पेंटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संकट मोचन मंदिर परिसर में बीएचयू दृश्यकला के जानकार डॉ. राधाकृष्ण गणेशन द्वारा बनाई भगवान राम की फोटो लोगों को खूब भा रही है। बीएचयू कला भवन से सेवानिवृत्त डॉ. गणेशन ने बताया कि उन्होंने एक रात भगवान राम की पेटिंग बनाने का सपना देखा। इसके बाद करीब 14 घंटे का समय लगाकर अयोध्या में स्थापित भगवान राम लला की मूर्ति का ऑयल पेस्टल सूखे रंग से चित्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूखे रंग के साथ कला को रूप देना कठिन होता है। इसमें काले प्त्थर की नक्कासी को स्पष्ट दिखाया गया है। कहा कि रामचरितमानस में तुलसी दास के दोहे को आधार बनाते हुए रघुवर छवि बनने का काम किया।
विज्ञापन