फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pension Awareness Van Launched in Collaboration with Amar Ujala Bonus and PFRDA

Varanasi: एनपीएस पेंशन यात्रा का समापन, 18 दिनों में 17 जिलों तक पहुंचा पेंशन मंत्र; लोगों को किया गया जागरूक

Sat, 11 Apr 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 04:50 PM IST
सार

अमर उजाला बोनस और पीएफआरडीए के सहयोग से पेंशन जागरूकता वैन चलाई गई। इस दौरान समापन से पहले वैन को शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया और पेंशन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
 

विज्ञापन
Pension Awareness Van Launched in Collaboration with Amar Ujala Bonus and PFRDA
एनपीएस पेंशन यात्रा का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला बोनस और पेंशन फंड निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त सहयोग से चल रही एनपीएस पेंशन यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची। यहां इस यात्रा का समापन हुआ। इस वैन को 25 मार्च को भदोही से पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा के लिए रवाना किया गया था। बीते 18 दिनों में 17 जिलों का दौरा करने के बाद यह वैन वाराणसी पहुंची।

विज्ञापन


समापन से पहले वैन को शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया और पेंशन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। एनपीएस जागरूकता वैन 25 मार्च को भदोही से रवाना होने के बाद मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कुंडा, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, मलिहाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देविया, गाजीपुर, चंदौली होते हुए वाराणसी पहुंची। वैन ने इन जिलों के शहरी इलाकों के साथ ही जिले के ग्रामीण अंचल में घूमकर आम लोगों के बीच पेंशन को लेकर जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन


गाजीपुर में एनपीएस पेंशन यात्रा जागरूकता वैन के माध्यम से विशेष रूप से कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों व नैनो इकाइयों, छोटे उद्यमियों और कारीगरों को एनपीएस के बारे में जागरूक किया गया। ऑन-द-स्पॉट एनपीएस खाता खोलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। एनपीएस पेंशन कैलकुलेटर के जरिये भविष्य की पेंशन का अनुमान बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जागरूकता अभियान को और प्रभावी व आकर्षक बनाने के लिए वैन में एनपीएस से जुड़े रोचक खेल आयोजित किए गए। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को उपहार मिले। साथ ही ऑडियो-विजुअल माध्यम से वीडियो, जिंगल्स और प्रेजेंटेशन दिखाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed