{"_id":"627a2002fc0c4571b766258d","slug":"payal-nath-wife-of-omar-abdullah-was-stopped-in-the-sanctum-sanctorum-of-shri-kashi-vishwanath-temple-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशी विश्वनाथ के गर्भगृह में जाने से उमर अब्दुल्ला की पत्नी को रोका, मंदिर प्रशासन ने कहा- मंगला आरती में हुई हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काशी विश्वनाथ के गर्भगृह में जाने से उमर अब्दुल्ला की पत्नी को रोका, मंदिर प्रशासन ने कहा- मंगला आरती में हुई हैं शामिल
Tue, 10 May 2022 04:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 May 2022 04:40 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल नाथ का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्हें कर्मचारियों ने गर्भगृह में जाने से रोक दिया। वहीं, मंदिर प्रशासन का कहना है कि पायल नाथ ने बैठकर पूरी मंगला आरती देखी, गर्भगृह में जाने से रोके जाने की कोई जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को बिना किसी पूर्व सूचना के वाराणसी पहुंची जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल नाथ को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में रोके जाने का मामला सामने आया है। उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल ने बताया कि उनको गर्भगृह में जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद वह बाहर से दर्शन करके वापस लौट गईं। वहीं मंदिर प्रशासन का कहना है कि उन्होंने बैठकर बाबा की मंगला आरती देखी है।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने बैठकर पूरी मंगला आरती देखी। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को गर्भगृह में रोके जाने की उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल नाथ बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल हुईं। आरती समाप्त होने के बाद जब वह गर्भगृह में जाने लगी तो उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके बाद वह बाहर से ही दर्शन करके वापस लौट गईं। गर्भगृह में प्रवेश से रोके जाने से वह काफी दुखी हुईं। इसके पूर्व 2019 में पायल नाथ ने अपने दोनों बेटों के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया था।
विज्ञापन
ज्ञानवापी मुक्ति के लिए बाबा का हुआ जलाभिषेक
श्री काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बाबा से ज्ञानवापी क्षेत्र की मुक्ति की कामना करने के साथ बाबा का विशेष पूजन और अनुष्ठान भी किया। श्री काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्तिआंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के बाद भक्तों ने बाबा का अभिषेक किया।