फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paush Purnima Devotees take dip faith amidst cold winds drizzle strict security arrangements were in place

पौष पूर्णिमा: सर्द हवा व बूदाबांदी के बीच आस्था की लगाई डुबकी, देवालयों में नवाए शीश; सुरक्षा के रहे इंतजाम

Sat, 03 Jan 2026 10:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

Varanasi News: काशी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती जगह-जगह की गई।

विज्ञापन
Paush Purnima Devotees take dip faith amidst cold winds drizzle strict security arrangements were in place
पौष पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के लिए पूर्वांचल भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। ठंड के बावजूद खासकर महिलाएं काफी संख्या में पहुंचीं। उन्होंने स्नान कर दान-पुण्य किया, घाट के किनारे के मंदिरों में दर्शन पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, प्रयागराज से स्नान कर काशी पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी आस्था के साथ गंगा में स्नान किया।

विज्ञापन


पौष मास की पूर्णिमा के इस स्नान दान के साथ ही माघ मास की शुरुआत हो गई। पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार की रात से ही पूर्वांचल भर के श्रद्धालु घाटों की ओर आने लगे। रेलवे और बस स्टेशनों पर लोग ठहरने के बाद भोर में स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। 
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी के बीच दशाश्वमेध घाट, अस्सीघाट, राजघाट और पंचगंगा घाट सहित प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सर्द हवा और हल्की बारिश के बीच भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कांपते हुए गंगा में डुबकी लगाई और तीर्थ पुरोहितों से संकल्प कर दान-दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने शीतला मंदिर, राजेश्वर महादेव, गुरु बृहस्पति मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया। पुरोहित राजू तिवारी ने बताया कि पौष पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक स्नान और ध्यान पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा करने से श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

श्रद्धालुओं में बांटा गया खिचड़ी प्रसाद
संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र की ओर से चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद स्नान और बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। फल और मिष्ठान्न भी दिए गए। सुबह से दोपहर तक प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, अनुज केशरी, मृदुला अग्रवाल, गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल और संजय अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed