फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patriotic slogans echoed along with Bharat Mata Ki Jai in the Tiranga Yatra

Varanasi News: तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

Thu, 14 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Patriotic slogans echoed along with Bharat Mata Ki Jai in the Tiranga Yatra
दिलदारनगर में नगर पंचायत की तरफ से निकली तिरंगा यात्रा में शामिल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छा - फोटो : संवाद
गाजीपुर। भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा बुधवार को विभिन्न मंडलों में निकाली गई। इस मौके पर कई जगहों पर महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। जखनिया बाजार में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा स्टेशन परिसर में स्थित शहीद राम उग्रह पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि हमें आजादी का महत्व समझते हुए तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। यह तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता पारसनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, राजेश राजभर, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह, उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, नंदलाल प्रजापति, प्रशांत सिंह आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद नगर की तिरंगा यात्रा शाहनिंदा हनुमान मंदिर से विठ्ठल चौराहा होते शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इसमें युवा नेता पियूष राय, जिला मंत्री रविंद्र राय, मनोज राय, ओमप्रकाश गिरी, रामजी गिरी, अनूप शर्मा, सुनील चौधरी, संदीप गुप्ता, आलोक शर्मा आदि मौजूद थे। सुहवल मंडल की तिरंगा यात्रा मेजर विकास सिंह पार्क ताड़ीघाट से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके ग्राम ढढ़नी रणवीर राय स्थित शहीद रामनारायण राय की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री समर्पित होकर प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अरविंद राय, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रफुल्लचंद्र राय, मनोज सिंह, हर्ष सिंह आदि मौजूद थे। करंडा मंडल की तिरंगा यात्रा मैनपुर रामलीला मैदान से निकल कर तुलापट्टी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दलसिंगार दूबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सइतापट्टी में समाप्त हुई। यात्रा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, दयाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक राजकुमार गौतम, अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, राणाप्रताप सिंह, राजन प्रजापति, अमित चौरसिया, नितीश दुबे, हर्ष सिंह, पवनजय पांडेय, शशिकांत गिरी, दिनेश सिंह, राजकुमार चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

101 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले विद्यार्थी-दिलदारनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए उत्साहपूर्वक नारा लगाते चल रहे थे। उन्होंने 101 मीटर लंबा तिरंगा थामकर यात्रा की शान बढ़ा दी। यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर रामलीला मैदान, रेलवे फाटक होते हुए बड़ी नहर चौराहा पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, गौतम बुद्ध, महाजन सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed