फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients will be able to read Geeta, Ramayana in the library of mental hospital.

Varanasi News: मानसिक अस्पताल की लाइब्रेरी में मरीज पढ़ सकेंगे गीता, रामायण

Thu, 10 Oct 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Patients will be able to read Geeta, Ramayana in the library of mental hospital.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के लिए ऐसी पहल करने वाला यूपी का पहला अस्पताल
वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों के 268 मरीजों का चल रहा इलाज
माई सिटी रिपोर्टर/रबीश श्रीवास्तव
वाराणसी। मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में मरीजों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में खास पहल की गई है। यहां मरीजों के लिए लाइब्रेरी खुलवाई गई है। इसमें गीता, रामायण सहित अन्य आध्यात्मिक और प्रेरक पुस्तकें रखी गई हैं। इन किताबों को पढ़ने में मरीजों की मदद स्वास्थ्य कर्मी करेंगे।
मानसिक रोगियों के लिए इस तरह की सुविधा देने वाला वाराणसी यूपी का पहला जिला बन गया है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिहाज से हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। मानसिक अस्पताल में की गई पहल का उद्देश्य मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत करना है। वाराणसी के अस्पताल में 268 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें करीब 100 महिलाएं हैं जबकि 20 से 40 साल की आयु वाले करीब 20 युवा भी इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां मरीजों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर दिन भजन-कीर्तन, खेलकूद, व्यायाम करवाने की पहल के बाद अब स्कूल, कॉलेजों की तरह ही यहां लाइब्रेरी खुलवाई गई है। फिलहाल महिला वार्ड में लाइब्रेरी खुल गई हैं, पुरुष वार्ड में भी लाइब्रेरी जल्द बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल काउंसिलिंग सेंटर में ले सकेंगे ऑनलाइन परामर्श
मानसिक अस्पताल में स्पेशल काउंसिलिंग सेंटर भी खुलवाया गया है। इसका औपचारिक शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो जाएगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. एके राय का कहना है कि इसमें ऐसे किशोर, युवाओं और अन्य मरीजों की काउंसिलिंग की सुविधा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार आदि में असफल होने के बाद डिप्रेशन में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed