फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients arriving in the emergency department must receive immediate treatment; monitoring is also essential

Varanasi News: इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत मिले इलाज, निगरानी भी जरूरी

Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Patients arriving in the emergency department must receive immediate treatment; monitoring is also essential
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने बुधवार को सीएमओ डॉ. एनपी सिंह मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी के साथ ही अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं की निगरानी करते रहने को कहा। हाल ही में गोरखपुर में वाराणसी मंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं की एनएचएम की मिशन निदेशक सहित शासन के अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा के बाद सीएमओ के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएमओ बुधवार की दोपहर में पहुंचे। यहां पहले इमरजेंसी पहुंचे। भर्ती मरीजों से बातचीत कर जांच, दवा की जानकारी ली। इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को बिना किसी देरी के तुरंत सभी तरह की इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को कहा। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर आने की बात कही। यह भी कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान मंडलीय अस्पताल में डॉ. मुकुंदजी श्रीवास्तव, डॉ. मृदुला मलिक चिकित्सक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed