{"_id":"5c080768bdec22419975b369","slug":"patient-died-due-to-traffic-jam-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः अस्पताल जा रहा बीमार जाम में फंसा, इलाज न मिलने से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः अस्पताल जा रहा बीमार जाम में फंसा, इलाज न मिलने से चली गई जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जाम में खड़े वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में जाम ने एक बीमार व्यक्ति की जान ले ली। दरअसल, तमसा नदी पुल पर दो ट्रकों के एक्सीडेंट के बाद बुधवार को शहर 10 घंटे तक जाम में जकड़ा रहा। जाम में फंसने के चलते कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव का निवासी ईंदल उर्फ छोटक (45) की मौत हो गई।
उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर घर वाले निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर जा रहे थे। दोपहर तीन बजे मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और कोतवाल ने पहुंचकर ट्रकों को हटवाया तब जाम खुला।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर तमसा नदी पर बने पुल पर मंगलवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। सुबह पांच बजे तक वहां से दोनों ट्रकों को नहीं हटाया जा सका। इसके चलते शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन
इसी बीच दोपहर में करीमाबाद गांव के ईंदल उर्फ छोटक की हालत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। घर वाले इलाज के लिए उन्हें लेकर शहर के लिए चल दिए। वह किसी तरह अस्पताल पहुंचना चाह रहे थे लेकिन जाम में उन्हें कई घंटे बीत गए।
जाम में ही छटपटाने के बाद ईदल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि यदि जाम न होता तो वह समय रहते अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जिंदगी बच सकती थी। घर वाले बीच रास्ते से ही शव को लेकर गांव लौट गए।