{"_id":"5b2f5df54f1c1b315d8b6ed8","slug":"patient-death-in-bhu-who-was-shocked-after-eye-operation-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी की उम्मीद में कराया आंखों का ऑपरेशन, धरती के भगवान ने दे दिया अंधेरा, सदमे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी की उम्मीद में कराया आंखों का ऑपरेशन, धरती के भगवान ने दे दिया अंधेरा, सदमे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jun 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी की उम्मीद में मोतियाबिंद की सर्जरी कराने वाले व्यक्ति की जिंदगी में डॉक्टर की लापरवाही के कारण हमेशा के लिए अंधेरा छा गया। रौशनी जाने के बाद वह व्यक्ति सदमे में आ गया। नेत्र अस्पताल से बीएचयू में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को मरीज यज्ञनारायण चौबे की मौत हो गई।
पढ़ेंः बनारसः डॉक्टर की लापरवाही से चली गई छह लोगों के आंखों की रोशनी
शनिवार को उन्हें लो शुगर की शिकायत के बाद बीएचयू में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत का कारण भी यही बताया जा रहा है। दूसरी ओर परिजन इससे आक्रोशित हैं। मारवाड़ी प्रबंधन के साथ ही वेे प्रशासन से भी नाखुश हैं।
विज्ञापन
12 जून को मारवाड़ी अस्पताल में छह लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। 72 घंटे बाद जब मरीजों के आंखों की पट्टी खुली तो सभी की आंख की रोशनी चली गई थी। परिजनों के हंगामा के बाद इन मरीजों का दोबारा ऑपरेशन कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि सभी के आंखों की रोशनी लौट आई है जबकि परिजनों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
पढ़ेंः मारवाड़ी अस्पताल मामलाः दोबारा आपरेशन के बाद लौटी मरीजों के आंखों की रोशनी
इन्हीं में से एक मरीज यज्ञनारायण चौबे को लो शुगर होने की शिकायत पर शनिवार को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद से ही वे सदमे में थे। उनकी तबीयत भी ऑपरेशन कराने के बाद से ही बिगड़ी थी।