फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pathway will be built at Kaithi Ghat of Ganga at a cost of eight crores

आठ करोड़ की लागत से गंगा के कैथी घाट पर पाथवे बनेगा

Wed, 05 Jan 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pathway will be built at Kaithi Ghat of Ganga at a cost of eight crores
चौबेपुर (वाराणसी)। गौरा उपरवार घाट मौनी बाबा आश्रम के समीप गंगा नदी पर तीन करोड़ इक्यासी लाख दो हजार की लागत में सीढ़ियां बनाई जाएंगी। साथ ही आश्रम को भी संवारा जाएगा। वहीं कैथी में गंगा गोमती संगम से गंगा घाट तक 8 करोड़ 10 लाख 4 हजार की लागत से पाथवे बनाया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मौनी बाबा आश्रम परिसर मेें स्वच्छ पानी की व्यवस्था के लिए 14 लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गौरा उपरवार घाट मौनी बाबा आश्रम के विकास योजनाओं का शिलान्यास सूबे के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मौनी बाबा आश्रम के महंत के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में मंदिर निर्माण अथवा जीर्णोद्धार करना गैर कानूनी था। सपा सरकार में सिर्फ मस्जिदों की चहारदीवारी का जीर्णोद्धार होता था, लेकिन आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य हो रहा है। प्रदेश की योगी सरकार में विकास कार्य के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य तेजी से हो रहा है। अध्यक्षता आश्रम के महंत ब्रम्हचारी ने और संचालन दुष्यंत सिंह मोनू ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के ओएसडी केएस अवस्थी, अखंड सिंह, अंजनी नंदन पांडेय, पंकज त्रिपाठी, उमेश दत्त पाठक, श्रीनिकेतन मिश्र, रामजी मौर्य, रामप्रकाश दुबे, सुधीर सिंह संगम, अंजनी नंदन पांडेय, सुधीर सिंह, राहुल तिवारी, अजीत सिंह, रमाशंकर सिंह, नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे। मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed