फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'Pathshala' will be held in women's hospital for six days

महिला अस्पताल में छह दिन तक लगेगी ‘पाठशाला’

Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Pathshala' will be held in women's hospital for six days
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों के इलाज, जांच आदि के बारे में प्रशिक्षित करने का शासन ने निर्णय लिया है। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा पर छह दिन के विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत शुक्रवार से होगी। दो-दो दिन तक चलने वाले तीन अलग-अलग बैच में जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक, स्टाफ नर्स प्रशिक्षण लेंगे। तीसरी लहर की संभावना को देख बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, एनेस्थेसिस्ट, स्टाफ नर्स की अलग से सूची तैयार कराई गई है। बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह महिला अस्पताल पहुंचे। एसआईसी से मुलाकात कर प्रशिक्षण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में बने ट्रेनिंग हाल को भी देखा। बताया कि 25-26 जून को पहले बैच में दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, 28-29 को सीएचसी चोलापुर, आराजीलाइन, नरपतपुर, पुआरीकला, शास्त्री अस्पताल रामनगर और 30 जून और 1 जुलाई को सीएचसी हाथी बाजार, मिसिरपुर, बिरावकोट, गंगापुर और मंडलीय अस्पताल के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इसके लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. पीपी गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed