{"_id":"618185d4582ff56cbe46067b","slug":"passengers-waiting-for-the-bus-in-cantt-roadways-premises-varanasi-news-vns6207536154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट रोडवेज परिसर में बस की राह देखते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट रोडवेज परिसर में बस की राह देखते रहे यात्री
विज्ञापन
त्योहार पर अपने-अपने घर जाने के लिए मंगलवार को कैंट रोडवेज पहुंचे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। कैंट रोडवेज परिसर के प्लेटफार्म नंबर सात गोरखपुर-गाजीपुर एवं सोनौली सेवा पर घंटों तक बस नहीं पहुंची। जिससे वहां मौजूद गोरखपुर, गाजीपुर व मऊ जाने वाले यात्री बसों की राह देखते रहे।
यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारी की गई थी। बावजूद इसके यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गोरखपुर-गाजीपुर रूट पर रोजाना 30 से 35 बसों का संचालन होता है। आम दिनों की अपेक्षा त्योहार पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होने से बसों की किल्लत देखने को मिल रही है। जो भी बसें परिसर में पहुंच रही हैं। वह तत्काल भर जा रही हैं।
बलिया रूट पर त्योहार में भी किल्लत बरकरार
बलिया रूट पर कोरोना की दूसरी लहर के समय तीन से चार बसों का संचालन होता था। जिसके बाद से बसों की किल्लत बढ़ गई है। वर्तमान में परिक्षेत्र के गाजीपुर डिपो से मात्र एक बस का संचालन किया जा रहा है। बलिया जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
त्योहार में बलिया अपने घर जाने के लिए रोडवेज आया था। पता चला एक ही बस है जो दोपहर में आई और चली गई। बसें न होने से काफी दिक्कत हो रही है। अब गाजीपुर की बस का इंतजार कर रहे हैं। वहां से बलिया के लिए कोई साधन देखेंगे। - सुभम तिवारी, यात्री
छत्तिसगढ़ के रायपुर में काम करता हूं। त्योहार पर अपने घर गाजीपुर जा रहा हूं। ट्रेन से वाराणसी आया और गाजीपुर जाने के लिए रोडवेज पर घंटों से बस के इंतजार में खड़ा हूं।- रामबचन राम, यात्री
वाराणसी में व्यापार के लिए आता जाता रहता हूं। साथ में सामान भी रखा है। अपने घर मऊ जा रहे हैं। 1.45 मिनट हो गए लेकिन अभी तक बस नहीं पहुंची। - सैयद मोहम्मद कासिम, यात्री