{"_id":"643637f18d5ced864e0ac408","slug":"passengers-of-varanasi-gorakhpur-should-pay-attention-these-trains-will-be-canceled-from-15-to-2-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Cancel: वाराणसी-गोरखपुर जाने वाले यात्री ध्यान दें! 15 से 29 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancel: वाराणसी-गोरखपुर जाने वाले यात्री ध्यान दें! 15 से 29 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
Wed, 12 Apr 2023 10:17 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:17 AM IST
सार
वाराणसी और बिहार जाने वाली 14 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। रेल प्रशासन ने 15 से 29 अप्रैल तक यातायात ब्लॉक लिया है। वाराणसी-गोरखपुर के बीची निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
विज्ञापन
Train cancel
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 15 से 29 अप्रैल तक यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते 14 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। निरस्त की गईं सभी ट्रेनें वाराणसी और बिहार जाने वाली हैं।
विज्ञापन
वाराणसी-गोरखपुर के बीची निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
- वाराणसी सिटी से 15 से 29 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से 15 से 29 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
- वाराणसी सिटी से 14 से 28 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से 15 से 29 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
- प्रयागराज रामबाग से 17 से 26 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।
-मुजफ्फरपुर से 17 से 26 अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस।